Translate

गुरुवार, 7 मई 2020

निवाड़ी। पुछीकरगुंवा,नेगुंवा,टेहरका,ओरछा सहित जिले के विभिन्न ग्रामों मे बाहर से आये मजदूरों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण।



//विवेक भास्कर//
नेटवर्क निवाड़ी। शासन के निर्देशानुसार जो मजदूर बाहर महानगरों में मजदूरी करने के लिए गए थे, उनको उनके गंतव्य स्थान पर बसों द्वारा बुलवाया जा रहा है, निवाड़ी जिले में भी मजदूरों का आगमन निरंतर जारी है, जिनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जाकर क्वारेंटाईन सेंटरों पर रखा जा रहा है।
इसके तहत आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्राइस्ट ज्योति पब्लिक स्कूल में क्वारेंटाईन किये गये 9 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

साथ ही ग्राम पुछीकरगुंवा, नेगुंवा, टेहरका, ओरछा सहित जिले के विभिन्न ग्रामों मे बाहर से आये व्यक्तियों की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल उनका स्वास्थ परीक्षण कर होम क्वारेंटाईन में रहने की सलाह दी गई।
ज्ञातव्य है कि नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से स्वास्थ्य एवं जीवन की सुरक्षा के खतरे की उत्पन्न हुई स्थिति के मद्देनजर कलेक्टर श्री अक्षय कुमार सिंह के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले में बाहर से आये हुये व्यक्तियों तथा मजदूरों की गांव-गांव जाकर थर्मल स्क्रीनिंग तथा स्वास्थ्य परीक्षण निरंतर किया जा रहा है। साथ ही निरीक्षण के पष्चात गांव में ही बनाये गये क्वारेंटाईन सेंटरों में 14 दिनों तक रखा जा रहा है। सभी को सैनिटाइज करके उनको व्यवस्थित किया जा रहा है एवं उनकी भोजन पानी की व्यवस्था आदि प्रत्येक पंचायतों में पंचायत सचिवों के द्वारा की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा मजदूरों की थर्मल स्क्रीन एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। उनको सैनिटाइज करके क्वारेंटाईन सेंटरों पर उनको ठहराया जा रहा है।