Translate

सोमवार, 25 मई 2020

भोपाल। मौसम के साथ पुलिसकर्मियों की कैप में होगा बदलाव...गृह मंत्री ने जारी किया आदेश...देखिए वीडियो।



नेटवर्क भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस (Madhya Pradesh Police) की शान बैरेट कैप अब मौसम के साथ बदलेगी. प्रदेश सरकार ने पुलिसकर्मियों की कैप (Cap) में बदलाव को मंजूरी दे दी है।
हालांकि विशेष परिस्थितियों में बदली कैप का इस्तेमाल हो सकेगा. प्रदेश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के तौर पर काम कर रहे पुलिसकर्मियों के लिए सरकार की तरफ से अच्छी पहल है कि अब पुलिसकर्मी तेज गर्मी में परंपरागत बैरेट कैप का इस्तेमाल से राहत पा सकेंगे।
इसके लिए सरकार ने अब कॉटन वाले स्पोर्ट्स कैप लगाने की अनुमति जारी कर दी है।
सरकार के इस फैसले से पुलिसकर्मियों को पुराने ऊनी कैप लगाने की छूट मिल गई है. प्रदेश में अब आरक्षक से लेकर निरीक्षक तक के लिये कॉटन स्पोर्ट्स नीली केप को मंजूरी दी गई है. यह कैप स्वास्थ्य और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मियों के लिए मददगार साबित होगी।

नरोत्तम मिश्रा,गृह मंत्री मप्र शासन

प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि सरकार आम जनता के साथ-साथ वर्दीधारी जवानों के साथ भी उतनी ही संवेदनशील है और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार जरूरी रिफॉर्म्स कर रही है. इसके तहत पुलिस को विशेष परिस्थितियों में स्पोर्ट्स केप लगाने की इजाजत दी गई है।