Translate

सोमवार, 25 मई 2020

पन्ना। जिले में मिला एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज...कुल मरीजों की संख्या हुई 04



//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। पन्ना जिले की अमानगंज तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम बरबसपुरा  के 24 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर अब पन्ना जिले में एक ओर कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। युक्त युवक के बारे में जानकारी मिली है कि यह 16 मई को दिल्ली से लौटकर अपने गृह ग्राम लौटा था। एवं होम क्वारेंटाइन था। 22 मई को संदिग्ध दिखने पर इसे जिला अस्पताल ले जाया गया था जहां पर इसका सेम्पल जांच हेतु भेजा गया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। गौरतलब है कि पन्ना जिले में अब सक्रिय केशों की संख्या 3 है क्योंकि एक मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट है। वहीं अभी तक जितने भी जिले में कोरोना के मरीज पाए गए है वो सभी गुन्नौर विधानसभा में पाए गए है जिसमें 2 गुन्नौर तहसील व 1 अमानगंज तहसील का है। वहीं यह गांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेन्द्रनगर अंतर्गत आता है। जिले में लगातार 4 मरीज मिलने से जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम अब एक्शन मोड़ में आ गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम बरबसपुरा गांव में पहुंचकर पूरे गांव को सीज किया जा रहा है एवं उससे सम्पर्क में आने वाले व्यक्तियों की तलाश जारी है।