Translate

सोमवार, 25 मई 2020

पाकिस्तान से उड़कर चला टिड्डी दल पहुंचा बुंदेलखंड,टिड्डी दल की जानकारी पर प्रशासन था अलर्ट।



//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। जहां एक तरफ कोरोना महामारी से पूरा भारत देश जूझ रहा है तो वहीं पूरे मध्यप्रदेश में पाकिस्तान से चलकर राजस्थान और मध्यप्रदेश के कई जिलों से होता हुआ रविवार की शाम को पन्ना जिले की सीमा में टिड्डी दल के आने व फसल खराब करने की चर्चाएं है जिससे लोगों मै भय का माहौल बना हुआ है जिस बात को लेकर पन्ना जिले के अधिकारी भी सतर्क हो गए है पूरे जिले में टिड्डी दल से सतर्क एवं बचाव के लिए ग्राम पंचायत से लेकर नगर पंचायत और जिला पंचायत क्षेत्रों में मुनादी कराई गई।
 वहीं अग्निशामक वाहनों में केमिकल दवा मिलाकर टिड्डी दल का सामना करने के लिए खड़े किये गए थे। जैसे ही सोमवार को पन्ना जिले में टिड्डी दल ने प्रवेश कर लिया है वैसे ही कलेक्टर पन्ना के निर्देशन में जिला प्रशासन सतर्क बना था। वहीं कई गांवों से होकर यह टिड्डा दल केन नदी,स्मृति वन से मुख्य शहर में करोड़ो की संख्या में प्रवेश किया। जिसे जिला प्रशासन ने आम लोगो के सहयोग से उससे छुटकारा मिल।
 जैसे ही यह दल देवेन्द्रनगर तहसील क्षेत्र में पहुँचा। यहां पर तहसीलदार देवेन्द्रनगर दिव्या जैन व मुख्य नगर परिषद अधिकारी महमूद हसन व थाना प्रभारी डीके सिंह सहित नगर परिषद की टीम पहले से ही मुस्तेद थी।
उन्होंने ग्राम मुट्वा,बसई और राजापुर से गुखौर होते हुए कल्पा मड़ई से सतना जिले की सीमा तक विभिन्न उपायों के साथ उसे बाहर किया। देखा जाए तो पूरे जिले में जिला प्रशासन की मुस्तेदी के कारण टिड्डा दल फसलों व पौधों को ज्यादा नुकसान नही पहुंचा पाया है।