//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। विश्व महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव का एक ही कारगर उपाय है सोशल डिस्टेंस जिसके लिए सरकार द्वारा लॉक डाउन कर लोगों से अपील की गई है कि सोशल डिस्टेंस का पालन किया जाए।
लेकिन रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिए भी शासन द्वारा 1 दिन छोड़ 1 दिन में कुछ घंटे तय कर रखे हैं लेकिन राहत के समय में भी कई लोगों द्वारा बेवजह सड़कों में घूम कर भीड़ का रूप अख्तियार किया जाता है जिससे घुवारा नगर में सोशल डिस्टेंस का पालन होता नहीं दिखाई दे रहा है इसके अलावा कई दुकानों में सोशल डिस्टेंस बनाए जाने के लिए जिससे दुकानदार कम समय में ज्यादा ग्राहकों को निपटाने के चक्कर में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करा रहे हैं जिससे सोशल डिस्टेंस की घुवारा नगर में खुलेआम धज्जियां उड़ रही हैं।
लोगों की माने तो सोशल डिस्टेंस का पालन कराना सिर्फ और सिर्फ पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि नगर में अन्य प्रशासनिक अमले की भी जिम्मेदारी है लेकिन अन्य प्रशासनिक अमला सोशल डिस्टेंस का पालन कराने में कोई खास रुचि लेता नहीं दिख रहा है कई ऐसी दुकानें भी जो शासन द्वारा प्रतिबंधित की गई हैं वे दुकानें भी चोरी-छिपे तरीके से खोली जाती हैं और दुकानों के अंदर कई ग्राहकों को खड़ा कर गोपनीय तरीके से उन्हें सामान दिया जाता है ऐसे में यह कहा जाएगा कि दुकानदारों द्वारा भी सोशल डिस्टेंस की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं अब ऐसे में यह ही कहा जाएगा कि प्रशासन को सोशल डिस्टेंस का पालन कराए जाने के लिए कड़ा रुख अख्तियार करना पड़ेगा अगर प्रशासन सख्त नहीं होता है तो लोगों द्वारा ऐसे ही सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई जाती रहेंगी जो कि आने वाले समय में घातक भी सिद्ध हो सकता है।
कुछ तस्वीरे तो यही बयां करती है कि लोग तो वेहपरवाह है मगर प्रशासन को वेहपरवाह नही होना चाहिए।