//दिलीप अग्रवाल//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। महार्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में स्थानीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शनिवार को खबर सैनानियों पर पीले अक्षत व पुष्प वर्षा कर उन्हें सम्मानित किया, इसके साथ ही बस्त्र व मास्क भेंट किये गये।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के खंड संचालक नंद किशोर शुक्ला ने संक्षिप्त बौद्धिक में बताया कि, ब्रम्हांड की भलाई के लिये महार्षि नारद तीनों लोकों में सूचनाऐं प्रसारित करते थे इसीलिये उन्हें, प्रथम पत्रकार कहा गया है। सामाजिक उत्थान में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है वह बिषम परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों को बखूबी निभाते हैं। उन्होनें कहा कि, बैश्विक महामारी कोरोना काल में पत्रकार सैनानियों की तरह काम कर रहे है। वह अपनी परवाह किऐ बगैर ही देश, दुनिया व हमारे इर्द गिर्द खबरें हम तक पहुंचा रहे है। स्थानीय रामबाग आश्रम में शनिवार की सुबह पत्रकारों पर पीले अक्षत व पुष्प वर्षा कर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही उन्हें एक तौलिया व मास्क भेंट किया गया।
कार्यक्रम में नरेंद्र दीक्षित, प्रधुम्न फौजदार, दिलीप अग्रवाल, धनप्रसाद असाटी, रमेश असाटी, जीतसिंह यादव, नीरज पौराणिक, नितिन जैन, अमित असाटी, राजेश शर्मा, राजेश तिवारी, प्रमोद मिश्रा को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला शारीरिक प्रमुख अखिलेश गुप्ता, खंड कार्यवाह अवध विश्वकर्मा, राजेन्द्र गर्ग, विजय रैकवार व हरीराम प्रजापति ने आमजन को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव करने का संदेश दिया कहा कि, आवश्यक होनें पर ही घर से बाहर निकलें व मास्क का उपयोग करें तथा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।