//जसवंत सिंह यादव//
बिजावर(छतरपुर)। कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने आज बिजावर तहसील कार्यालय का भ्रमण कर बिजावर रेस्ट हाउस में अधिकारियों की बैठक लेकर कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
इसके बाद उन्होंने बिजावर स्थित उपार्जन केन्द्रों का निरिक्षण किया।
उन्होंने यहां किसानों एवं समिति प्रबंधक से बात कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने उपार्जन केन्द्रों में गेहूं में नमी की जांच, एफएक्यू मानकों का पालन एवं उचित तुलाई और छनाई के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने अपने समक्ष उपार्जित गेहूं का वजन कराके गुणवत्ता को भी परखा एवं सभी उपार्जन केंद्रों पर कोरोना वायरस के मद्देनजर विशेष एहतियात बरतने तथा सोशल डिस्टेंस के साथ कार्य करने को कहा व सभी को मास्क ग्लव्स का प्रयोग करने के निर्देश भी दिए।
