//जसवंत सिंह यादव//
बिजावर(छतरपुर)। बिजावर एसडीएम श्री डी.पी. द्विवेदी ने कोविड-19 के दृष्टिगत अन्य राज्यों और शहरों से अपने गृह ग्राम लौट रहे प्रवासी श्रमिकों की चिकित्सकीय जांच के बाद 14 दिवस के होम क्वारेंटाईन के दौरान नियमित रूप से जांच करने, जरूरी समझाईश देने और चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए दल का गठन किया है।
बिजावर तहसील के लिए गठित दल में जनपद पंचायत सीईओ श्री अखिलेश उपाध्याय, बीएमओ डॉ. नरेश त्रिपाठी, सीडीपीओ श्री राजकुमार बागरी, बीआरसी श्री प्रकाश चन्द्र चौरसिया, बीईओ श्री एच.आर. अहिरवार और सीएमओ श्री बी.एस. त्रिवेदी को शामिल किया गया है, जबकि बक्स्वाहा तहसील के लिए गठित दल में जनपद पंचायत सीईओ श्री राजनाथ सिंह, बीएमओ डॉ. ऋषभ प्रताप सिंह, सीडीपीओ श्री हेमलता ठाकुर, बीआरसी फरजाना खान, बीईओ श्री अरूण शंकर पाण्डेय और सीएमओ श्री लखनलाल पाठक को शामिल किया गया है।