//रुपेश जैन (7247230761)//
बक्सवाहा(छतरपुर)। प्रशासनिक दावों की पोल खोलते हुये तस्वीरे इस बार बक्सवाहा से आई हुई है यहां सिर्फ जगह बदली हुई है लेकिन तस्वीर वही है, गुजरात के गोधरा से आने वाले करीब पांच दर्जन मजदूर पैदल ही अपने घर उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जाते हुए दिखाई दिए हैं।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात बक्सवाहा के सागर रोड पर करीब पांच दर्जन प्रवासी मजदूर अपने गांव की ओर जा रहे हैं जिनके साथ बच्चे भी मौजूद थे।
तो वही इस ओर मजदूरों ने बताया कि ना तो हमारी कंपनी स्टील कोठी ने कोई मदद की, ना ही ठेकेदारों ने तथा जब प्रशासनिक व्यवस्था मुहैया ना होने पर हम लोग गुजरात से विगत 3 तारीख को पैदल ही चल दिये,जिसके बाद रास्ते में प्रशासन ने कोई मदद नही की है एवं हमारे लिए कई जगह पर खदेड़ा गया है अतः सिर्फ समाजसेवियों ने ही खाना वितरित किया है,ऐसे में नाराज प्रवासी मजदूरों ने यह भी बताया कि स्थितियां सामान्य होने पर हम लोग वापिस नहीं जायेंगे क्योंकि हमारे ठेकेदारों, कंपनी और सरकार ने कोई मदद नही दी है।
गौरतलब है कि प्रशासनिक दावों में बड़ी संख्या में मजदूरों को वापिस बुलाने की कवायद लगातार जारी है तो पैदल चलकर प्रवासी मजदूरों के आने की संख्या भी लगातार जारी है।
तथा मजदूरों के बताए अनुसार उनकी इस समय ना तो प्रशासन ने कोई मदद की है और ना ही कंपनी मालिकों ने ऐसे में मजदूरों की नाराजगी साफ जाहिर होती है।उन्होंने जो कहा (स्थितियां सामान्य होने पर हम लोग वापिस नहीं जायेंगे) वह देश की आगामी अर्थव्यवस्था के लिए बड़ा खतरा हो सकता है।