नेटवर्क साग़र। सागर जिले के बीना नगर के गांधी वार्ड में किराए से रहने वाले एक व्यक्ति की गुरुवार को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई थी। जांच में मृतक कोरोना पॉजिटिव निकला था। इसके मद्देनजर कलेक्टर प्रीति मैथिल नायक और पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बीना का दौरा किया। उन्होंने गांधी वार्ड का भ्रमण कर बीएमओ, एसडीएम और पुलिस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कंटेनमेंट क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रोकथाम संबंधी निर्देषों का कड़ाई से पालन करने कहा।
मृतक उ.प्र. के बहराइच जिले का निवासी था जो सागर जिले के बीना शहर में रहकर झाडू बेचने का काम करता था। प्रशासन ने मृतक के साथी को सागर बीएमसी मे रखा है। मृतक की ट्रेवल हिस्टी की जांच की जा रही है। बीना मे डाक्टर के यहां मृतक ने इलाज कराया था। मृतक बीना के गांधी वार्ड मे रहकर झाडू बेचने का काम करता था और बीते दिनों से अस्वस्थ था जिसका इलाज पहले बीना में किया गया तथा बाद में इलाज के लिए सागर भी आया जहां से वह इलाज के लिए भोपाल चला गया था।
गुरुवार को भोपाल के कोरोना सेंटर मे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। कलेक्टर, एस पी ने कंटेनमेंट एरिया का दौरा कर पूरे मामले की जांच करने की बात कही और मृतक व उसके साथियो की ट्रेवल हिस्टी की जानकरी ली जा रही है। कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल ने कहा कि आईसीएमआर की गाइडलाइन के तहत संबंधित क्षेत्र गांधी वार्ड को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर कर प्रतिबंधित कर दिया गया है और जो भी आवश्यकता महसूस होगी उसका पालन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि एसडीएम सुश्री अमृता गर्ग निरंतर निगरानी बनाए हुए हैं।
संबंधित विकासखंड मेडिकल अधिकारी स्वास्थ्य टीम के माध्यम से स्वास्थ्य सर्वे करा रहे हैं। जिस अस्पताल के जिन डाक्टरों ने एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने संबंधित व्यक्ति का इलाज किया था उनको आज क्वॉरेंटाइन किया गया है। पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि पूरे कंटेनमेट क्षेत्र में पुलिस की समुचित व्यवस्था करा दी गई है