Translate

शुक्रवार, 31 जुलाई 2020

घुवारा। प्राचार्य हाईस्कूल पनवारी आर.पी.वर्मा हुए सेवानिवृत्त,स्टाफ ने दी विदाई।

//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। तहसील घुवारा अंतर्गत सोमवार को शासकीय हाईस्कूल पनवारी प्राचार्य श्री आर.पी.वर्मा के सेवानिवृत्ति के अवसर पर स्कूल परिषर में विदाई एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस विदाई कार्यक्रम का शुभारंभ शास.कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल घुवारा के संकुल प्राचार्य बी.डी.प्रजापति के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर तिलक लगाकर माल्यार्पण कर किया गया।जिसके बाद 31 जुलाई 2020 को सेवानिवृत्त हुए पनवारी हाईस्कूल के प्राचार्य श्री आर.पी.वर्मा के 40 वर्षों के सेवाकाल की सराहना एवं प्रसंशा विदाई कार्यक्रम में मौजूद सभी शिक्षकों एवं स्कूल स्टाफ के द्वारा की गई।इस अवसर पर समस्त शिक्षकगणों ने सेवानिवृत्त हुए प्राचार्य आ.पी.वर्मा के सेवाकाल को बारी-बारी से याद करते हुए उनके द्वारा संस्था के लिए किए सार्थक प्रयासों एवं काम के प्रति लगनशील और उनके स्वभाव की अपने अपने शब्दों में सराहना की।वहीं इस मौके पर सेवानिवृत्त हुए प्राचार्य आर.पी.वर्मा ने सभी से विदाई लेने से पहले कहा कि मैंने अपने जीवन में हमेशा कर्त्तव्य को प्राथमिकता दी व्यक्तिगत कामों को नहीं l किसी भी पद पर रहा पर स्टाफ में सामंजस्य बिठाने का प्रयास किया l यदि हम ईमानदारी से अपना काम करते हैं तो हम भी जीवन में अवश्य सफल होते हैं।इस अवसर पर वर्मा जी के परिवार के सदस्यों के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमति ऊषारानी जो एक शिक्षका हैं भी मौजूद रहीं।इस विदाई एवं सम्मान कार्यक्रम का संचालन शिक्षक बी.के.नामदेव के द्वारा किया गया।साथ ही इस मौके पर कन्या संकुल प्राचार्य बी.ड़ी.प्रजापति,बड़ामलहरा विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी बालचंद्र जैन,के.पी.शर्मा, केे.पी.अनुरागी प्रभारी प्राचार्य शिक्षक बाबूलालअहिरवार,सीएसी एल.एल.अहिरवार,बीएल प्रजापति,आर.पी.कारपेंटर,पवन जैन,गोकुल प्रसाद अहिरवार,भरत असाटी,अशोक जैन,बीएल रिछारा बलराम अहिरवार,गोविंद गुर्जर, चंद्रभान पटैल,शिक्षिका श्रीमती अनीता अहिरवार,श्रीमती सरोज जैन,श्रीमती गीता देवी अहिरवार,महेश अहिरवार,मकुन्दी लला लोधी गोरेलाल सेन,चिंतामन अहिरवार,आदि शिक्षकगण के आलाव अन्य लोग मौजूद रहे।