//विवेक भास्कर//
नेटवर्क निवाडी। आगामी पर्वो को साम्प्रदायिक सौहार्द पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर मा.श्री अक्षय सिंह जी की अध्यक्षता मे जिला स्तरीय डिस्ट्रिक्ट क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक आयोजिय कि गयी ।
बैठक मे डिप्टी कलेक्टर मेघा तिवारी जी , अनुविभागीय अधिकारी सुश्री वंदना राजपूत जी , एसडीएम पृथ्वीपुर तरूण जैन , अतिरिक्त पुलिस अधिकारी प्रतिभा त्रिपाठी सहित जिले के प्रबुद्ध जन पत्रकार प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।
कलेक्टर श्री अक्षय सिंह ने कहा कि आगामी पर्व त्यौहार बडे ही शांति पूर्ण तरीके से मनाया जावे तथा एकता का परिचय देते हुए जिले के वासी प्रशासन का सहयोग करे।
तथा वैश्विक महासंक्रमण कोविड 19 को भी ध्यान मे रखते हुए भीड बाले स्थानो पर जाने से बचे तथा शोशल मीडिया फेसबुक का उपयोग करते हुए एक दूसरे को बधाई संदेश प्रेषित कर सकते है।
शोशल मीडिया व अन्य बेबसाइट व्हाट्सएप फेसबुक पर भी पैनी नजर बनाये रखने के आवश्यक निर्देश देते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की भडकाऊ या अपत्ति जनक पोस्टे पर शेयर कांमेट न करे अन्यथा की स्थिति मे जिले का साम्प्रदायिक सौहार्द पूर्ण माहौल बिगडने की संभावना बढ सकती है।
जिसका दोषी शेयर कांमेट करने वाले को मानते हुए सख्ती से प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जायेगी ।
जिला कलेक्टर श्री अक्षय सिंह जी ने ओरछा रामराजा सरकार के दर्शन हेतु आंनलाईन व्यवस्था का निर्णय लिया है दर्शन के पूर्व रजिस्ट्रेशन आवश्यक होगा जिससे शोशल डिस्टेंस का भी पालन होगा।
ईद रक्षाबंधन पर जिले की सीमाओ पर संघन चैकिंग के साथ ही पैनी प्रशासनिक नजर रखी जावेगी
बाजार पूरी तरह बंद रहेगे।