बक्सवाहा(छतरपुर)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत फरार आरोपियों पर नवागत थाना प्रभारी द्वारा लगातार धरपकड़ की जा रही है। जानकारी के अनुसार ये आरोपी 2 साल से फरार चल रहा था जिसके ऊपर पुलिस अधीक्षक द्वारा 4000 का इनाम घोषित किया गया था पुलिस द्वारा कई दिनों से इसकी तलाश की जा रही थी लेकिन यह पुलिस के हत्थे नहीं लग रहा था जब थाना प्रभारी संजय बेदिया को आरोपी की जानकारी लगी कि आरोपी अपने ही ग्राम में खुलेआम घूम रहा है तो उन्होंने अपने पुलिस बल आरक्षक प्रशांत तिवारी, कमलेश लोधी, आकाश मिश्रा, अखिलेश, प्रकाश, उमेश और प्यूस, के साथ ग्राम खिरिया खुर्द पहुंचे जैसे ही आरोपी को पुलिस के आने की भनक मिली तो उसने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस द्वारा आरोपी शंकर उर्फ भोले सिंह घोसी 55 हीरा सिंह घोसी को गिरफ्तार कर लिया जिसके पास एक देसी कट्टा बरामद किया गया जिसके ऊपर 147, 148, 149, 307, 323, 294, 506 25/ 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज थे जिसके बाद उसे न्यायालय बड़ा मलहरा पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
● इनका कहना है कि......
"आरोपी द्वारा 2018 में कट्टा के द्वारा फायर किया गया था जिस पर अपराध क्रमांक 307 पंजीबद्ध था जो गांव में घूम रहा था आरोपी से पूछताछ की गई एवं कट्टा बरामद किया गया आरोपी पर 4000 का इनाम घोषित किया गया था जिसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है जिसमें 22 आरोपी शामिल थे जिसमे 21आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं शेष दो आरोपी अभी भी बाकी हैं।"
संजय बेदिया (थाना प्रभारी बक्सवाहा)
