//जसवंत सिंह यादव//
बिजावर(छतरपुर)। थाना बिजावर के अपराध क्र 21/20 धारा 457 380 ताहि के फरियादी रामलाल अहिरवार पिता गनुआ अहिरवार उम्र 45 साल निवासी ग्राम नयाताल थाना बिजावर की रिपोर्ट पर दिनांक 04/02/20 को अपराध पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया जिसमे फरियादी के द्वारा सोने की झुमकी, अंगूठी, कढा, मंलगसूत्र, हार, चांदी की पायल, एवं नगदी 90000 रूपये कुल 1,83200 रूपये की चोरी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा घर का ताला तोडकर करना लेख कराया था विवेचना के दौरान एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सचिन शर्मा के निर्देशन व श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री समीर सौरभ व श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री सीताराम आवास्या के मार्गदर्शन मे आरोपी राकेश अहिरवार पिता गोरेलाल अहिरवार उम्र 22 साल व भरत अहिरवार पिता ननुआ अहिरवार उम्र 19 साल निवासी ग्राम नयाताल को गिरफ्तार कर सोने का एक मंगलसूत्र, चांदी की एक पायल , सोने का चार कडा, सोने का ताबीज, कुल चोरी गया मसरूका 60 प्रतिशत बरामद किया जा चुका है । जो उक्त आरोपी व माल मसरूका को पतासाजी मे थाना प्रभारी उनि राजकुमार तिवारी के नेतृत्व मे सउनि डीएन गुप्ता , आर रज्जन पाण्डेय, मयंक शुक्ला, राजबहादुर सिंह, संदीप ,दीपक, अमित, मुकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
2- थाना बिजावर के अपराध क्र 110/20 धारा 457 380 ताहि के फरियादी राकेश पिता अजुद्दी राय उम्र 35 साल निवासी नयाताल थाना बिजावर के द्वारा दिनांक 17/06/20 को अज्ञात चोरो के द्रवारा घर के अंदर घुसकर चांदी की पायल , चांदी के बिछिया , सोने का हार, सोने की चूंढी चांदी की हाफ पेटी, सोने की पांचाली , गले का अनारदाना , सोने की झुमकी व पेटी मे रखे नगदी 5000 रूपये कुल मसरूका 70,000 रूपये का चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई रिपोर्ट दर्ज कर अपराध पंजीबद्द कर विवेचना मे लिया गया दौरान विवेचना एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सचिन शर्मा के निर्देशन व श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री समीर सौरभ व श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री सीताराम आवास्या के मार्गदर्शन मे आरोपी राकेश अहिरवार पिता गोरेलाल अहिरवार उम्र 22 साल व महेन्द्र यादव पिता राजाराम यादव उम्र 24 साल निवासी ग्राम नयाताल को गिरफ्तार कर चांदी की पायलें , चांदी की बिछिया, सोने की चार चूडियां , चांदी की एक हाफ पेटी ,कुल चोरी गया मसरूका का कुल 90 प्रतिशत बरामद किया जा चुका है । जो उक्त आरोपी व माल मसरूका को पतासाजी मे थाना प्रभारी उनि राजकुमार तिवारी के नेतृत्व मे सउनि डीएन गुप्ता , आर रज्जन पाण्डेय, मयंक शुक्ला, राजबहादुर सिंह, संदीप ,दीपक, अमित, मुकेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।