Translate

गुरुवार, 27 अगस्त 2020

निवाड़ी। DIG ने किया वृक्षारोपण तो साथ ही कोतवाली में वार्षिक कार्यो का किया निरीक्षण ।


//विवेक भास्कर//

नेटवर्क निवाडी। उपपुलिस महानिरीक्षक श्री विवेक राज सिंह छतरपुर रैंज छतरपुर ने जिला निवाडी अंतर्गत कोतवाली निवाडी , थाना ओरछा सहित जिले के निर्माणाधीन पुलिस लाईन में बन रहे आरक्षकों एवं प्रधान आरक्षकों के शासकीय आवासों का निरीक्षण कर वृक्षारोपण किया ।

श्री सिंह ने कोतवाली निवाडी में वार्षिक कार्यवाहियों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशानिर्देश भी दिये ।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की समस्त शाखाओं में संचालित कार्यावाहियो का भी निरीक्षण पुलिस अधीक्षक श्रीमति वाहनी सिंह के साथ किया गया ।

महासंक्रमण कोरोना कोविड 19 के प्रकोप से बचने बचाने सहित जनता के मध्य जागरूकता फैलाने के प्रति आवश्यक उपाय बताते हुए डीआईजी विवेक राज सिंह ने  अपराधियों की धरपकड़ अभियान में पुलिस को लगातार मिल रही सफलताओ के अलावा प्रत्येक थाना चौकियो में ईमानदारी से कार्य कर रहे थाना प्रभारियों समेत पुलिस कर्मियों के कुशल कर्तव्य कार्यों की सराहना की है ।

नवगठित जिला निवाडी में निर्माणाधीन पुलिस लाईन परिसर मे वृक्षारोपण करते हुए श्री सिंह ने कहा कि समस्त थाना एवं चौकियों में भी अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाये वृक्ष हमे जीवनदायिनी शुध्द वायु प्रदान करते हैं ।