Translate

सोमवार, 10 अगस्त 2020

पन्ना। पुलिस को गुमराह कर अपहरण की झूठी कहानी रचने वाले अपहृत को पुलिस ने किया दस्तयाब....पिता से रूपये न मिलने पर खुद के अपहरण की रची थी झूठी कहानी पुलिस ने किया खुलासा।



//ब्यूरो नेटवर्क पन्ना,रिपोर्ट रमेश अग्रवाल//

घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक  09/08/2020 को फरियादी विजय आदिवासी पिता रमपत आदिवासी उम्र 33 वर्ष निवासी मेहरा खिरवा थाना बृजपुर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि आज सुबह 07 बजे के आसपास मेरे भाई कल्लू आदिवासी को अज्ञात 05 व्यक्ति अपहरण कर ले गये है एवं उनके द्वारा मेरे भाई के मोबाइल नम्बर से मेरी बहन के मोबाइल पर फोन करके कहा गया है कि आधा घण्टा के अन्दर 05 लाख रूपये लेकर हमारे पास आओ नही तो तुम्हारे भाई कल्लू को जान से मार देगें । उन लोगो द्वारा कल्लू से बात कराई तो भाई कल्लू बोला कि भैया जल्दी पैसा लेकर आ जाओ नही तो ये लोग मुझे जान से खत्म कर देगे । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बृजपुर में अपराध क्रमांक 195/2020 धारा 364 क भादवि का कायम किया जाकर विवेचना मे लिया गया । 

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही – थाना प्रभारी बृजपुर द्वारा तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को मामले से अवगत कराया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुये घटना के खुलासा , अपहृत की पतारसी एवं आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन , अति0 पुलिस अधीक्षक पन्ना श्री बी. के. एस परिहार एवं अनु0 विभा0 अधि0 पुलिस अजयगढ श्री इसरार मंसूरी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी अजयगढ निरीक्षक अरविन्द कुजूर, थाना प्रभारी बृजपुर उनि सिद्धार्थ शर्मा, थाना प्रभारी धरमपुर उनि सुधीर बैगी के नेतृत्व मे पुलिस टीमो का गठन किया गया उक्त पुलिस टीमो को जंगल मे सर्चिंग करने हेतु  रवाना किया गया पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशो का पालन करते हुये पुलिस टीमो द्वारा जंगल में संभावित स्थानो पर अपहृत एवं आरोपियो की तलाश की गई । सर्चिंग दौरान बिजवारा धाम जंगल में पुलिस टीम द्वारा अपहृत को दस्तयाब किया गया एवं आसपास मे आरोपियो की तलाश की गई जो अन्य कोई व्यक्ति वहाँ पर नही मिला । आसपास के स्थानो का बारीकी से निरीक्षण किया गया अपहृत को थाना बृजपुर लाया जाकर पूँछताछ की गई पूँछताछ पर अपहृत द्वारा अपना नाम कल्लू आदिवासी पिता श्री रमपत आदिवासी निवासी ग्राम मेहरा खिरवा थाना बृजपुर का होना बताया । घटना के संबंध में अपहृत कल्लू आदिवासी ने बताया कि आज सुबह 05 अज्ञात व्यक्तियो द्वारा मेरा अपहरण कर मेरे साथ मारपीट की गई एवं मेरे परिजनो से पैसो की माँग की गई । सायबर सेल की मदद से तकनीकि आधार पर अपहृत कल्लू आदिवासी  के बताये अनुसार संदेही दुर्जन कुशवाहा  , मोना , चन्द्रभान पटेल की उपस्थिति घटना दिनांक को घटना स्थल पर नही पाई गई । घटना के संबंध में बीरीकी से पूँछताछ किये जाने पर अपहृत द्वारा अलग अलग पुलिस अधिकारियो को घटना के संबंध में अलग अलग जानकारी दी गई जिससे पुलिस को अपहृत की बातो पर संदेह हुआ और पुलिस द्वारा अपहृत से सख्ती से पूँछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि घटना दिनांक के पूर्व मैने अपने पिता से रूपये माँगे थे जो पिता द्वारा पैसा देने से इंकार कर दिया गया था इसी बात को लेकर कल्लू आदिवासी द्वारा अपने पिता से पैसा लेने के लिये इस प्रकार की झूठी कहानी रची थी जिसमे उसके द्वारा ही अपने परिजनो को फोन करके आवाज बदलकर  अपहरण की अफवाह फैलाकर फिरौती माँगने का असफल प्रयास किया गया था ।   

सराहनीय योगदान – उक्त प्रकरण के खुलासा में थाना प्रभारी अजयगढ निरीक्षक अरविंद कुजूर, थाना प्रभारी बृजपुर उनि सिद्धार्थ शर्मा, थाना प्रभारी धरमपुर उनि सुधीर बैगी, सउनि भानु मिश्रा , सउनि रामगोपाल द्विवेदी, सउनि रामशिरोमणि पाण्डेय, सउनि बालेश सिंह, प्र0आर0 विक्रम सिंह आर0 धीरेन्द्र सिंह , सुरेन्द्र कुमार, गिरधारी साहू,हेमराज भलावी,मुनेन्द्र ,शेख हबीब, रोहित, वृषकेतु रावत, सर्वेन्द्र कुमार एवं सायबर सेल से आर0 नीरज रैकवार, आशीष अवस्थी, धर्मेन्द्र सिंह राजावत का विशेष योगदान रहा ।