Translate

बुधवार, 5 अगस्त 2020

निवाड़ी। पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षो में विवाद...कुल्हाड़ियां चली एक ही परिवार के पांच घायल....पुलिस ने तीन के खिलाफ किया मामला दर्ज।


//विवेक भास्कर//
नेटवर्क निवाडी। निवाडी थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कैना गांव में बीते एक माह पूर्व आपसी रंजिश के चलते दो गुटों के बीच भूमि विवाद को लेकर जमकर लाठी डंडे कुल्हाड़ियां चली थी ।
जिसमें एक ही परिवार के पांच लोग गम्भीर घायल हो गये थे ।
मारपीट के दौरान पंचम कुशवाहा को सिर में गम्भीर चोटे आने के कारण मेडिकल झांसी भेज दिया गया था ।
ईलाज के दौरान घायल पंचम जिंदगी और मौत से जूझ रहा है ।
जहा उसकी हालत स्थिर बनी हुयी है तथा गम्भीर चोटे आने के कारण पंचम कौमा की अवस्था में है ।
घटना मामले को लेकर घायल की पत्नि रामदेवी ने बीते दिनांक 12/06/2020 को घटित मामले की रिपोर्ट निवाडी थाने में दर्ज करायी थी।
जिसमें पुलिस ने आरोपी धीरज कुशवाहा , राजेन्द्र कुशवाहा ,रघुवीर कुशवाहा निवासी कैना के विरुद्ध अपराध क्रमांक 256 दिनांक 12/06/2020 धारा 323 ,324 ,294 , 506 ,34 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया था ।
फरयादी महिला कि घायल सास राजाबेटी का आरोप है कि पुलिस और आरोपियों की मिलीभगत के चलते सभी हमलावरों के खिलाफ कार्यवाही नहीं की गयी है ।
जबकि घटना में शामिल आधा दर्जन से ज्यादा हमलावरों के रिपोर्ट में नाम लिखाये गये थे परन्तु एफआईआर में तीन आरोपियो के खिलाफ मामूली धाराओं के अंतर्गत  प्रकरण कायम किया गया है।
घायल पंचम की फरयादी पत्नी रामदेवी का आरोप है कि पति के सिर में कुल्हाड़ियो से कईबार राजू कुशवाहा प्रहार करता रहा  जिससे  सिर मे गम्भीर चोटो के कारण मेरा पति एक माह से कौमा में है तथा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है ।
मेरा 12 वर्षीय विकलांग पुत्र खेमचंद कुशवाहा और 14 वर्षीय पुत्री द्रौपदी कुशवाहा सहित मुझे और मेरी वृध्द  सास राजाबेटी  को भी आरोपियों ने बुरी तरह से मारपीट कर चोटे पहुचायी थी 
किन्तु घटना मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों की हिफाजत की जा रही है जो मुझे और मेरे परिवार को आयदिन जान से मारने कि धमकियां दे रहे है।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक माह पूर्व फरयादिया रामदेवी कुशवाहा का देवर ग्यादीन कुशवाहा कैना निवासी हरनारायण के खेत से निकल रहा था उसी बीच आरोपी राजू ऊर्फ राजेन्द्र पुत्र हरनारायण मेरे देवर को खिरई वाला हार की मेढ पर मारपीट करने लगा जिसे बचाने दौडे मेरे पति पंचम कुशवाहा पुत्र खेमचन्द , सांस राजाबेटी , पुत्री , द्रौपती को पहले से घात लगाये बैठे आधा दर्जन से ज्यादा लोगो ने लाडी डंडा कुल्हाड़ी से प्राण घातक हमला कर दिया घटना की शिकायत करने के बाबजूद भी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हो रही है। 
फरयादी महिला ने पुलिस महानिरीक्षक सागर सहित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से न्याय की गुहार लगाई है ।