//विवेक भास्कर//
नेटवर्क निवाडी। नगर के वार्ड क्रमांक 1 स्थित कुवर हरदौल बाबा मंदिर प्रांगण में रामजन्मभूमि पूजन के पावन अवसर पर रामभक्तों की टोली ने भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कानपुर प्रान्त के पदाधिकारी संजीव श्रंगऋषि के आतिथ्य में वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर श्री श्रंगऋषि ने कहा कि वर्षों से आशाम्बित प्रभु श्रीरामलला की पावन जन्मभूमि अयोध्या धाम में आज हर्षोल्लास के साथ भूमि पूजन किया जा रहा है ।
विवादित भूमि पर विजय श्री पताका फहराकर हिन्दू राष्ट्र के लिये आज का दिन ऐतिहासिक गौरवपूर्ण यादगार क्षण है।
इस मौके हेमंत परिहार पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा ,अमित तिवारी , धीरेन्द्र गुप्ता ,पवन दीक्षित , राजेन्द्र गुप्ता , नीरेन्द्र दांगी , संजय राय , अर्जुन कुशवाहा , सुमित दांगी , विवेक सहित कार सेवक एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का आयोजन श्रीराम कार सेवको की ओर से अर्चना पवन दीक्षित के नेतृत्व में किया गया।