Translate

गुरुवार, 13 अगस्त 2020

निवाड़ी। मेधावी छात्रों ने प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर डिप्टी कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन।


//विवेक भास्कर//

नेटवर्क निवाडी। माध्यमिक शिक्षा मण्डल बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर अंको से उत्तीर्ण मेधावी छात्र छात्राओं ने छात्र नेता कवि विवेक भास्कर के नेतृत्व मे मुख्यमंत्री से प्रदत्त  प्रोत्साहन राशि 25000 की मांग को लेकर जिला डिप्टी कलेक्टर सुश्री मेघा तिवारी के माध्यम से मुख्यमंत्री के लिये एक सूत्रीय ज्ञापन सौपा है ।

जिसमे मेधावी छात्रों की मांग है कि शिवराज सिंह सरकार के चलते वर्ष 2009 से लगातार 2017-18 तक प्रथम श्रेणी के उत्कृष्ट उत्तीर्ण कक्षा 12 वी के उन  छात्र छात्राओं को जिन्होंने वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर 75% अंक प्राप्त किये हैं उन्हें  बतौर प्रोत्साहन राशि 25000 रूपये मेधावी छात्रो को मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा दी जाती रही है ।

परन्तु बीते वर्ष 2018 -19 के दरमियान  मेधावी छात्रो को सरकार बदल जाने के कारण प्रोत्साहन राशि बंद कर दी गयी थी ।

शिवराज सरकार के आते ही वर्ष 2019-20 मे उत्तीर्ण 12 वी के मेधावी छात्रो को प्रोत्साहन राशि पुनः प्रारंभ कर 25000 रूपये दी जा रही है ।

इसी उम्मीद को लेकर बीते वर्ष  प्रोत्साहन राशि से वंचित छात्रों ने कांग्रेस सरकार को आडे हाथ लेते  हुए कहा है कि कमलनाथ कांग्रेस पार्टी  की सरकार छात्र विरोधी सरकार थी ।

जिसने  मध्यप्रदेश में तुगलकी फरमान जारी कर बीते वर्ष 2018-19 के मेधावी छात्रो को प्रोत्साहन राशि बंद कर दी थी ।

बता दे कि  प्रोत्साहन राशि छात्रों के शैक्षणिक जीवन मे बेहतर सहायक होती है ।

और छात्र छात्राओं मे परीक्षा में अच्छे अंक पाने की लालसा बनी रहती है ।

जिले के अलावा मध्यप्रदेश के सभी वंचित छात्र छात्राओं को जिन्होंने 75% से अधिक अंक प्राप्त कर मध्यप्रदेश माध्यमिक  शिक्षा मण्डल बोर्ड की परीक्षा उत्तीर्ण की है उन सभी को प्रोत्साहन राशि 25000 रूपये दिलाये जाने की मांग की गयी है।

●   यह रहे मौजूद...

लोकेंद्र सिंह यादव , विजय ,आलोक, रिषभ ,अजय, करन, शिवम, कपिल , आंनद, प्रेम , अंशु , मानवेन्द्र , राहुल , रोहित , कृष्णकांत , आज़ाद , रोहित , अमित , सम्राट , विक्रम, दीपेंद्र सहित अनेक छात्र मौजूद रहे ।