//आशीष चौरसिया//
बक्सवाहा(छतरपुर)। छतरपुर जिला पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा एवं SDOP सौरभ रत्नाकर के निर्देशन में आरोपियों की धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है तो वहीं जिले समस्त थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि क्षेत्र में जो भी फरार आरोपी है उनकी धरपकड़ सख्ती के साथ करें।
बक्सवाहा थाना प्रभारी के रूप में संजय बेदिया ने चार्ज संभाला हैं तब से आरोपियों की धरपकड़ में तेजी आई है. पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा छतरपुर द्वारा चलाए जा रहे फरार आरोपियों के धरपकड़ अभियान के तहत एसडीओपी बड़ा मलहरा सौरभ रत्नाकर के निर्देशन में रविवार को स्थाई वारंटी कमलेश पिता रामलाल अहिरबार निवासी रियाना थाना बटियागढ़ जिला दमोह को गिरफ्तार किया गया है जो 3 साल से फरार था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसका अपराध क्रमांक 61/2017 है तथा IPC की धारा185,3/180,5/180,130(1/177) एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत फरार आरोपी है. जिसकी तलाश की जा रही थी मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी संजय बेदिया के नेतृत्व में निरीक्षक आरके शुक्ला प्रधान आरक्षक लक्ष्मण हरिराम अखिलेश कमलेश लोधी ने घेराबंदी कर पकड़ा जिसे माननीय न्यायालय में जेआर पर पेश किया गया है।