Translate

सोमवार, 24 अगस्त 2020

छतरपुर। जिला स्तरीय आनंदक परिचय कार्यक्रम ऑनलाइन जारी....सी.के. शर्मा बोले कि "समस्या का समाधान करें अथवा हट जाएं"


नेटवर्क छतरपुर। राज्य आनंद संस्थान द्वारा छतरपुर जिले के लिए आयोजित जिला स्तरीय आनंदक परिचय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महर्षि विद्या मंदिर के प्राचार्य सी.के. शर्मा ने कहा कि संस्थान का कार्य बहुत ही प्रेरणादायक है, समाज से इसको बहुत लाभ होगा। उन्होंने कहा जीवन में कोई समस्या नहीं होती है वह हमारी जिम्मेदारी है, जिसका समाधान करें या हट जाएं, संस्थान के सीईओ अखिलेश अर्गल ने कहा कि हमें दूसरों के अंदर नहीं अपितु खुद में झांकना है संभागीय समन्वयक लखनलाल असाटी ने कहा कि दूसरों को खुश रखने के लिए पहले हमें खुद खुश रहना होगा।

सागर संभाग के पहले इस कार्यक्रम को लखन लाल असाटी के साथ आशा असाटी, डॉ आरबी पटेल, रामकृपाल यादव योगाचार्य, दमोह से रमेश व्यास, उषा व्यास, प्रेमलता उपाध्याय, विदिशा से अंजना श्रीवास्तव, पन्ना से प्रमोद अवस्थी, सागर से डॉ यूबीएस गौर, टीकमगढ़ से केएल जैन और निवाड़ी से बीके पुरोहित ने सहयोग किया।

परिचय कार्यक्रम के माध्यम से राज्य आनंद संस्थान की गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी गई। कर्मयोगी संतोष कुमार गंगेले इंजी. सीबी त्रिपाठी, इंद्र भूषण नायक कार्यपालन यंत्री जल संसाधन, श्रीमती नीना नायक, ज्योत्सना अग्रवाल, डॉ श्वेता तिवारी, डॉ ऋषेन्द कुमार मिश्रा, उमाकांत पटेल पडारी, हेमंत कुमार रैकवार  दिदवारा, विनोद कुमार जैन घुवारा, पत्रकार रूपेश जैन बक्सवाहा, अशोक बिंदुआ शांति नगर, सुरेंद्र सिंह परिहार, श्रीराम यादव कटिया ठाकुर प्रसाद तिवारी महाराजपुर, के.एन. सोमन, संदीप गुप्ता और निशा गुप्ता आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।