//अनेकांत जैन//
बम्होरी(छतरपुर)। बम्होरी क्षेत्र के ग्राम मढ़िया घाटी में करंट की चपेट में आने से एक युवक की हालत गंभीर हो गई जिसे अब सामुदायिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है,
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक का नाम हल्के भाई यादव उम्र 40 वर्ष निवासी मुड़िया घाटी है जो गुरुवार को करंट की चपेट में आया था, बाहर हाल युवक जिला अस्पताल में भर्ती है।
तो वही पीड़ित युवक के परिजनों ने विद्युत विभाग पर आरोप मरते हुए कहा है कि विद्युत विभाग द्वारा मजगुंआ से मुड़िया घाटी के बीच बिछाई गई 11 केवी की लाइन जिसकी ऊंचाई महज 5 फीट है जिसकी चपेट में आने से यह हादसा हुआ है. अतः इस ओर विद्युत विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही साफ रूप से झलकती है।
