//सोनू तिवारी//
नेटवर्क रीवा। जिले में विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था व तानाशाह कार्यशैली के चलते आम जनता का जीना हराम है| विजली बिलों में की जा रही मनमानी के विरुद्ध विंध्य संग्राम परिषद ने संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष मुनींद्र तिवारी के नेतृत्व में आरपार की लड़ाई का ऐलान किया है| संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर अंजू सिंह गहरवार ने बताया की जनता के हक के लिए विंध्य संग्राम परिषद सड़कों पर उतरकर विद्युत विभाग की व्यवस्था चुश्त दुरुश्त करने हेतु आंदोलन शुरु किया गया है जो अनवरत जारी रहेगा|