//राहुल जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। मामला बक्सवाहा से 4 किलोमीटर दूर ग्राम पौड़ी का हैं, जहाँ कल्लो बाई लोधी पत्नी खुसी लोधी उम्र 45 वर्ष की महिला ने अज्ञात कारणों के चलते खाया जहर।
परिजनों द्वारा बताया गया घटना का पता चलते ही 108 पर कॉल की पर एम्बुलेंस 108 के आने में देरी होने के कारण तत्काल डायल 100 से पीड़िता को बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहाँ पर डॉक्टर की गैर मौजूदगी में पीड़ित महिला 1 घंटे तक तड़फती रही, इस दौरान अस्पताल प्रबंधन की गैर मौजूदगी के चलते महिला ने दम तोड़ दिया।