Translate

शनिवार, 15 अगस्त 2020

निवाड़ी। बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज़ संवाददाता का कलेक्टर ने किया सम्मान।


नेटवर्क निवाड़ी।  स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला कलेक्टर माननीय अक्षय कुमार सिंह IAS  जी के द्वारा ध्वजारोहण किया गया इस मौके पर जिले के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी सर्वश्रीमति वाहनी सिंह जी IPS पुलिस अधीक्षक , सुश्री मेघा तिवारी जी डिप्टी कलेक्टर , उपपुलिस अधीक्षक माननीया प्रतिभा त्रिपाठी जी , एसडीएम पृथ्वीपुर आदरणीय तरूण जैन जी , सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी पत्रकार साथी मौजूद रहे ।

कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री मान.श्री शिवराज सिंह चौहान जी का संदेश वाचन श्रवण किया गया । इस मौके पर जिला कलेक्टर निवाडी श्री अक्षय सिंह जी एवं श्रीमती वाहिनी सिंह पुलिस अधीक्षक महोदया ने संयुक्त रूप समस्त जिले व क्षेत्र वासियो को कोरोना वायरस से बचने की अपील व उपाय  बताते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं है ।

इस अवसर पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह (IAS)  ने कोरोना युध्दाओ के साथ कवि विवेक भास्कर पत्रकार को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया ।