//विन्द्रावन विश्वकर्मा, मनीष सम्राट//
रामटौरिया(घुवारा)। आने वाले दिनों में हिंदू , मुस्लिम त्योहार इमाम हुसैन के ताजियों और गणेश चतुर्थी को देखते हुए जिले के आला अधिकारियों के निर्देशन पर पुलिस चौकी परिसर में रविवार को शाम 4:30 बजे शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें चौकी प्रभारी अजान सिंह राजपूत ने बताया की करोना महामारी को देखते हुए सभी समुदाय के लोग मास्क लगा कर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए त्योहारों को घर में ही शांतिपूर्ण तरीके से मनायें इसमें अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा बनाए रखें।
और सभी दुकानदार मास्क लगाकर लेन-देन करें और बिना मास्क के किसी को भी सामान ना दे। पुलिस के नियम के पालन ना करने वालों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।
साथ में धोखाधड़ी देने वाली और उत्पात मचाने वाले व्यक्तियों की पुलिस की सहायता करें और सूचना दे ऐसे लोगों की जानकारी से सतर्क रहें।
चौकी प्रभारी ने कहा आप सभी नगरवासियों को पुलिस के माध्यम से जिले के
आदेश के अनुसार बाजार खुलने और बंद होने की जानकारी मिलती रहेगी।
इस मौके पर नगर वीरेंद्र यादव प्राचार्य स्कूल बमनोरा कला मजबूत सिंह जिमीदार पत्रकार अमान राजपूत रामटौरिया, मंटू जैन अखिलेश हरपाल सिंह बाबू यादव राजेंद्र राजपूत वीरेंद्र सिंह लखन लाल सरपंच हलकाई अहिरवार, प्रतिनिधि गुलाब खां इस्लाम संतोष सिंह खां के 16 गांव से शांति समिति बैठक में हुए शामिल व नगर के गणमान्य लोगों के साथ
एवं स्थानीय पत्रकार ,और व्यापारी लोग एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहा ।
इस मीटिंग में व्यापारियों ने कहा पुलिस के हर निर्देशों का पालन करेगी और हर त्यौहार शासन के निर्देशानुस मनाया जाएगा