बक्सवाहा(छतरपुर)। फरियादी बृजेश तिवारी पिता स्वर्गीय रामसहाय तिवारी निवासी सैडारा ने दिनांक 9 फरवरी 2020 को थाना आकर रिपोर्ट किया था कि गांव के राजू यादव संतोष यादव मुन्नू यादव एवं रामगोपाल यादव ने उसके भाई राजकुमार तिवारी व रामनरेश तिवारी को जान से मारने की नियत से मारपीट की जो थाना बक्सवाहा में अपराध क्रमांक 23/ 20 धारा 307 458 323 324 294 506 34 ताहि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था जो आरोपी घटना दिनांक से फरार थे जिन पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय छतरपुर द्वारा इनाम घोषित किया गया था जो आज दिनांक 18.08.2020 को श्रीमान थाना प्रभारी बक्सवाहा संजय वेदिया द्वारा मय चौकी प्रभारी राज कपूर बघेल आरक्षक राजेश कमलेश अशोक पंकज के फरार आरोपीगण संतोष यादव मुन्नू यादव एवं रामगोपाल यादव को आज दिनांक को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी मुन्नी यादव के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस जप्त किया जिन्हें आज दिनांक को जेआर पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।
Translate
मंगलवार, 18 अगस्त 2020