![]() |
//रमेश अग्रवाल//
नेटवर्क पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने पहनने के लिए जैसे ही जूते में हाथ डाला, उन्हें उसमें पहले से बैठे सांप ने फूंफकारते हुए कांट लिया। ऐसा आभास होने पर उन्हें तत्काल जबलपुर के लिए ले जाया गया।
एसपी मयंक अवस्थी ने तुरंत जिला अस्पताल के सिविल सर्जन को जानकारी दी। उसके बाद पन्ना जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. वीएस उपाध्याय उनके बंगले पर पहुंचे। यहां एसपी की जांच शुरू की गई। शुरुआती जांच में उन्हें सांप काटने के कोई लक्षण नहीं मिले। घंटेभर डॉक्टरों की टीम एसपी के स्वास्थ्य की निगरानी की, इसके बाद उन्हें जांच के लिए जबलपुर रैफर कर दिया गया।
बताया गया है कि पन्ना एसपी मयंक अवस्थी के जूते में सांप घुस कर बैठा हुआ था। इस बात का उन्हें अंदाजा नहीं था कि सांप उनके जूते में बैठा है। वहं लंच के बाद अपने सरकारी आवास से ऑफिस जाने के लिए जूता उठाया था। मोजा निकालने के लिए उन्होंने जैसे ही जूता में हाथ डाला, तो उन्हें लगा कि अंदर कुछ है। उसके बाद उन्होंने जूते के अंदर जो देखा, उसे देख कर हैरान रह गए। जूते के अंदर पन्ना एसपी मयंक अवस्थी का हाथ सांप से टच हुआ था। सांप को देख उन्हें लगा कि सांप ने डस लिया है। क्योंकि एसपी के हाथ में जलन हो रहा था। उसके बाद तुंरत उन्होंने अपने स्टॉफ को खबर दी। उसके बाद एसपी कोठी में हड़कंप मच गया। इसके बाद उन्हें जबलपुर रैफर किया गया, यहां उनकी हालत सामान्य है। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें 48 घंटे आब्जर्वेशन में रहने के लिए कहा है।
जानकारी दी गयी है कि सांप ने काटा तो नहीं लेकिन फुफकारने के कारण हाथ में जलन होने के कारण उन्होंने पन्ना में प्राथमिक उपचार कराने के बाद एहतियात के तौर पर जबलपुर के नेशनल हॉस्पिटल में अपना इलाज कराया। एसपी मयंक अवस्थी अब स्वस्थ हैं और पन्ना के लिए रवाना हो गए हैं।