//सोनू तिवारी//
नेटवर्क रीवा। थाना पनवार अंतर्गत ग्राम अंसरा निवासी शिवकुमार द्विवेदी ने बताया है कि वह पनवार थाने के अंतर्गत अंसरा गांव के निवासी हैं। 7 अगस्त की रात को लगभग 9:00 बजे, चार की संख्या में आदतन बदमाशों ने जबरन शराब पीने के लिए रंगदारी मांगी। रंगदारी न देने पर शिव कुमार द्विवेदी उम्र 50 वर्ष के साथ गंभीर रूप से मारपीट की गई ।जिसकी एफ. आई .आर .पनवार थाने में दर्ज कराई गई थी।
इसी दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने अतरैला थाना अंतर्गत ग्राम तेंदूनी में दो बदमाश राहुल द्विवेदी और आशुतोष द्विवेदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जबकि दो बदमाश भाग निकले थे । मामले में फरार बदमाश दीपकमल चतुर्वेदी उर्फ कंचू आये दिन फरियादी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिससे फरियादी की जान को खतरा है जिसकी लिखित सूचना पनवार थाने में दे दी गई है। थाना प्रभारी द्वारा जल्द ही आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया गया है।
