Translate

मंगलवार, 1 सितंबर 2020

पशुओं की रक्षा के लिए निकले SDOP सौरभ रत्नाकर...सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए पशुओं के सींगों पर लगाया रेडियम।

//रूपेश जैन//

नेटवर्क छतरपुर। बड़ा मलहरा पुलिस अनु विभाग में पदस्थ एसडीओपी सौरभ रत्नाकर ने सड़क दुर्घटना मैं शिकार होने वाले पशुओं के हितों की रक्षा करते हुए एक सराहनीय कदम उठाया है,

बता दें श्री रत्नाकर के द्वारा स्टाफ सहित जाकर सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं के सींघों पर रेडियम चिपकाया गया है जिससे रात्रि के समय वाहन चालकों को पशुओं के सिंघों पर लगा वह रेडियम चमकता हुआ दिखाई दे. जिससे सड़क दुर्घटना का शिकार होने वाले पशुओं को बचाया जा सके तो वही इससे सड़क दुर्घटना के ग्राफ में भी कमी आएगी।

 बता दें कि सौरभ रत्नाकर बड़ा मलहरा पुलिस अनुभाग में एसडीओपी के रूप में पदस्थ हैं जो सामाजिक कार्यों के प्रति सहयोग बना कर तथा असामाजिक तत्वों पर अपनी निगाह बनाते हुए एक कुशल कार्यशैली की भूमिका निभा रहे हैं।