छतरपुर। जिले के लवकुशनगर से पहले IAS बने वैभव त्रिवेदी
लवकुशनगर(छतरपुर)। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन यू.पी.एस.सी. ने सिविल सर्विस एग्जाम 2019 का फाइनल रिलल्ट घोषित कर दिया है इसके लिये प्रोवीजनल अपाॅइन्टमेंन्ट लिस्ट भी जारी कर दी गई है जिसमें लवकुशनगर से पहली बार वैभव त्रिवेदी ने 327 रैंक हासिल कर आई.ए.एस. का मुहाम हासिल किया है। वैभव त्रिवेदी लवकुशनगर में जन्म हुआ और हायर सेकेण्ड्री तक की शिक्षा लवकुशनगर से की और आई.आई.टी करने के बाद जाॅंब छोड़कर दिल्ली में रहकर तैयारी की और 2019 में यू.पी.एस.सी. में शामिल जिसमेें 327 रेंक प्राप्त कर आई.ए.एस. बनकर लवकुशनगर का नाम रोशन किया । वैभव की माता जी शांति त्रिवेदी अधिवक्ता है और पिता बी.डी. त्रिवेदी शासकीय शिक्षक है वर्तमान में अक्टोहा हाई प्राचार्य पद पर है। वैभव ने अपनी लगन और मेहनत से यह मुकाम हासिल कर अपने परिवार बल्कि नगर जिले का नाम रोशन किया । बैभव ने इस उपलब्धि का श्रेय पूरे परिवार को देते हुये बताया कि मुझे मेरे माता पिता, बहन पूरे परिवार के साथ मामा राकेश त्रिपाठी ने सदैव मनोबल बढ़ाया जिससे आज मैने इस परीक्षा को पास किया है। वैभव के आई.ए.एस में सिलेक्ट होने पर लोगो ने बधाईया और शुभकामनाये दी ।