//जसवंत सिंह यादव//
बिजावर(छतरपुर)। ग्राम पंचायत पतरा राेजगार सहायक एवं सरपंच का भ्रष्टाचार उजागर हाेते ही शनिवार अाैर रविवार टाेटल लॉकडाऊन के वाद भी शुरू किया सैकड़ाें मजदूराें के साथ राेजगार सहायक अाैर सरपंच ने हितैषी खेत तालाब निर्माण कार्य! उड़ा डाली सोशल डिस्टेंस की धज्जियां खेत लगी फसल काे उजाड़कर करवाया जा रहा हितैषी खेत तालाब का निर्माण।
गाैरतलब है की शुक्रवार काे हितैषी खेत तालाब काे लेकर पतरा पंतायत के सरपंच विकास असाटी राेजगार सहायक हरदयाल अहिरवार द्वारा माैके पर बिना कार्य किये हितैषी खेत तालाब निर्माण की निकली थी राशि फर्जी मस्टर राेल जारीकर 47424 रूपये अाहरण कर लिये गया थे! जिसका ना माैके पर कार्य किया था जिसकी मीडिया ने खबरें प्रमुखता से दिखाई थी लेकिन शुक्रवार काे खबर प्रकाशित हाेने के बाद हड़बड़ाये सरपंच अाैर राेजगार सहायक ने अपनी भ्रष्टाचारी छिपाने के प्रयास में शनिवार अाैर रविवार टाेटल लाकडाऊन हाेने के बाबजूद हितग्राही के खेत की फसल ही नष्ट करडाली! अाैर उरदा की फसल को खेत काे नष्ट कर बुवे खेत पर लेअाउट डाल दिया एवं सैकडा़े मजदूर लगाकर हितैषी खेत तालाब निर्माण कार्य करा डाला जिसमें साेशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां ताे उडा़ई ही गई बल्कि भरी बरसात के समय खेत तालाब खुदवा डाला, जबकि शासन द्वारा इन कार्यों को प्रतिवंधित किया गया है इन भ्रष्टाचारियों ने शामिल खातेदाराे की बिना सहमति अाैर विराेध करने के बावजूद हितैषी खेत तालाब कार्य करवाया जा रहा है।
रविवार काे जैसे ही सरपंच अाैर राेजगार सहायक ने खेत तालाब खुदाई का कार्य शुरू करवाया उसी समय जनपद सीईओ काे इसकी जानकारी मीडिया द्वारा दी गई लेकिन उसके बाद भी अधिकारी मौके पर नही पहुँचे ना ही हितैषी खेत तालाब का माैके पर कार्य रूकवाया!जिससे एक तरफ यह भी संदेह हाेता है कि जानबूझकर नोटिस अाैर जांच के बहाने सरपंच अाैर राेजगार सहायक काे रविवार रक्षाबंधन का समय दिया गया दाे दिनाे में जिससे खेत तालाब का काम दिखाया जा सके अाैर जांच में लीपापाेती हाे सके यदि उसी समय अधिकारी माैके का निरीक्षण करते ताे शायद किसी जांच की आवश्यकता ही नही पड़ती सब दूध का दूध अाैर पानी का पानी हाे जाता! इससे भी इंकार नहीं किया जा सकता की अधिकारीयाे की मिलीभगत से भ्रष्टाचारियों सहयोग मिल रहा हैं!
वही दूसरी ओर जमीन के हिस्सेदार गेंदाबाई पाल पिता स्व. कल्ला पाल एवं शंकर पाल पिता पुंटा पाल के नाम से एस डीएम सीईअाे एवं थाना प्रभारी से जल्द ही हितैषी खेत तालाब निर्माण एवं एस डी एम ने पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है
मामले काे एस डी एम डी पी. दुबेदी ने गंभीरता दिखाते हुए संबंधित आर. आई पटवारी काे जांच करने के आदेश दिये है।
