Translate

मंगलवार, 1 सितंबर 2020

पोषण अभियान:- बक्सवाहा में बच्चें के वजन के माप के साथ दी गई विस्तृत जानकारी।


बक्सवाहा(छतरपुर)। पोषण अभियान के अंतर्गत माह सितंबर 2020 में पोषण माह का आयोजन 1 सितंबर को किया गया. क्योंकि कोविड-19 संक्रमण काल के चलते आंगनबाड़ी केंद्र की सेवा विभिन्न कारणों से प्रभावित हुई हैं तथा अब धीरे-धीरे हितग्राहियों को नियमित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

 दिनांक 1 से 30 सितंबर तक पोषण माह के तहत मंगलवार को आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 12 में पूर्णा शिविर का आयोजन किया गया।

 जिसमें कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए 0 से 5 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण वजन व लंबाई की माप की गई तथा गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य की जांच भी की गई. तो इसके अलावा पूर्णा कार्ड वितरित किए गए तथा बच्चों व माताओं को पूरक पोषण आहार प्रदान किया गया।

जानकारी देते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शशिप्रभा जैन एवं एएनएम क्रांति पटेरिया के द्वारा बताया गया कि गर्भवती का पता चलते ही आंगनबाड़ी में शीघ्र पंजीयन करवाना चाहिए एवं बच्चे के शुरुआती 100 स्वर्णिम दिवस पर चर्चा करते हुए बताया गया कि गर्भावस्था मे 4 एएनसी जांच अवश्य करवाना चाहिए तथा टीटी के टीका लगवाना अनिवार्य है. तो वहीं एक बार डॉक्टर से जांच आवश्यक है।

गर्भावस्था में स्तनपान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए उपयुक्त आहार और आयरन फौलिक एसिड की टेबलेट अवश्य लेना चाहिए. हरी रंग की पत्तेदार सब्जी विटामिन ए से भरपूर फलों और डेयरी उत्पादों का सेवन करना चाहिए. सामाजिक प्रचलित प्रथा एवं भ्रांतियों को दूर करते हुए प्रसव के पश्चात शिशुवती माता को लौह तत्व से भरपूर विटामिन ए फॉलिक एसिड आयोडीन जिंक जैसे सूक्ष्म पोषक तत्वों से भरपूर आहार खिलाना चाहिए।

मानव शरीर व मस्तिष्क के विकास के लिए आवश्यक प्रोटीन विटामिन और खनिज लवण से भरपूर भोजन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए शिशु भारती मां के आहार में शामिल करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम तथा आंगनवाड़ी सहायिका सहित अन्य वार्डवासी मौजूद रहे।