//अनेकांत जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। आगामी बड़ा मलहरा विधानसभा उपचुनाव मैं प्रचार के उद्देश्य से आज विधानसभा क्षेत्र की बक्सवाहा जनपद अंतर्गत आने वाले ग्राम बम्होरी में कांग्रेस की एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया।
कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि के रुप में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया के अलावा देवरी विधायक एवं पूर्व मंत्री हर्ष यादव, छतरपुर विधायक आलोक चतुर्वेदी, दमोह विधायक राहुल लोधी, राजनगर विधायक विक्रम सिंह नातीराजा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।
आम जनसभा के दौरान नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने एवं अन्य कांग्रेसी नेताओं द्वारा बड़ा मलहरा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस से प्रत्याशी रामसिया भारती के समर्थन में लोगों से वोट करने की अपील की गई।
● सोशल डिस्टेंस हुआ दरकिनार।
बड़ा मलहरा में आयोजित कांग्रेस की विशाल आमसभा में भारी जन सैलाब उमड़ा. लेकिन कोरोना काल के चलते यह जनसैलाब भारी पड़ सकता है क्योंकि इस जनसैलाब में सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ाई गई तो वही बहुत से लोग बिना मास्क के नजर आये।
● प्रद्युम्न सिंह के भगवा वाले बयान पर विधायक राहुल लोधी का पलटवार।
भाजपा प्रत्याशी कु. प्रद्युमन सिंह लोधी द्वारा भगवाधारी के संबंध में दिए गए बयान का पलटवार करते हुए दमोह से कांग्रेस विधायक राहुल से मोदी ने पलटवार किया है इस दौरान उन्होंने कहा कि......
