//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। सुबह करीब 11:00 बजे 100 डायल बड़ा मलहरा पर एक इवेंट आया की रानीपुरा गांव थाना बाजना मैं राजेंद्र अहिरवार को उसके बोर पर सर्दी में कांपता हुआ एक 10 साल का नाबालिक बच्चा जो बोल .नहीं पा रहा है अतः वह गूंगा है,जिसकी यह सूचना राजेंद्र अहिरवार ने 100 डायल को दी।
जिसके पश्चात मौके पर तत्काल 100 डायल पहुंची और देखा कि एक बच्चा रोता हुआ एवं काफी घबराया हुआ था।
उसे डायल 100 पायलट किशोरीलाल विश्वकर्मा एवं आरक्षक 495 हरप्रसाद ने कपड़े पहन व्हाय और खाना खिलाया तथा बच्चे को लिवाकर आसपास के सभी गांवों में पता लगाने पर पता चला कि बच्चा भरवानी गांव के शंकर नाथ का बेटा है जो जन्म से गूंगा है।
जिसको आरक्षक 495 हरप्रसाद एवं पायलट किशोरीलाल विश्वकर्मा के द्वारा भरवानी ले जाकर उसके परिजनों को सौंपा गया।