Translate

शुक्रवार, 26 मार्च 2021

बक्सवाहा। ररयाऊ में 16 वर्षीय लड़के ने फांसी लगाकर जीवन लीला की समाप्त।

//रूपेश जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा थाना क्षेत्र के चौकी बम्होरी अंतर्गत ग्राम ररयाऊ में एक 16 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है।

जिस के संबंध में बम्होरी चौकी प्रभारी श्री राम आसरे सोनकर ने बताया कि मृतक दिनेश यादव पिता आसाराम यादव उम्र 16 वर्ष निवासी ग्राम ररयाऊ है. जिस ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है जिसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

तो वही मामले के संदर्भ में बक्सवाहा थाना प्रभारी श्री आशुतोष श्रोत्रिय ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 वर्षीय बालक के फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त करने का घटनाक्रम सामने आया है. जिसका बक्सवाहा थाने में मर्ग क्रमांक 17/21 है तथा जिसकी जाँच की जा रही हैं।