Translate

सोमवार, 19 अप्रैल 2021

सागर। रोको-टोको अभियान अंतर्गत 741 लोगों पर कार्यवाही कर 28200 रूपये के काटे चालान

ब्यूरो साग़र। कलेक्टर श्री दीपक सिंह के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे रोको टोको अभियान अंतर्गत गत दिवस 741 लोगों पर चालानी कार्यवाही कर 28200 रूपये वसूल किए गए। कोविड संक्रमण को रोकने में मास्क एक कारगर उपाय है। रोको टोको अभियान के तहत मास्क न लगाने वालों को रोक कर उन्हें मास्क लगाने के प्रति सचेत किया जाता है और चालानी कार्यवाही की जाती है।

उल्लेखनीय है कि शहरी क्षेत्र में 100 रूपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से नगर निगम, नगर पालिका मकरोनिया, नगर पालिका खुरई, बीना, रहली, देवरी एवं गढ़ाकोटा तथा नगर परिषद बण्डा, शाहगढ़, राहतगढ़, शाहपुर, मालथौन, बांदरी, सुरखी एवं बिलहरा अंतर्गत आज 231 लोगों पर चालानी कार्यवाही कर 23100 रूपये के चालाना काटे गए।

इसी प्रकार ग्रामीण क्षेत्र में 10 रूपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से जिले की समस्त जनपद पंचायत अंतर्गत आज दिनांक लगभग 510 लोगों पर चालानी कार्यवाही कर 5100 रूपये के चालाना काटे गए।