//नवनीत जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बकस्वाहा के सागर रोड स्थित वार्ड क्र 1 ओर 2 के बीच लगी स्टेट लाइट जो करोड़ो की लागत से बने डिवाइडर पर लगाई गई थी।
लेकिन स्ट्रीट लाइटों के खराब होने से व्याप्त अंधेरे के कारण वार्डवासी अब परेशान हो रहे है।
वार्डवासियों ने बताया की खेतों के पास बने मकानो में रहने से. तथा आस पास अंधेरा व्याप्त होने के कारण आये दिन ज़हरीले जीवो के काटने का डर बना रहता है.
वही लोगो ने जब नगर परिषद से उक्त समस्या के बारे में शिकायत की तो परिषद द्वारा समस्या को हल कराने देने का आस्वाशन दिया गया है।