//रूपेश जैन,सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। छतरपुर जिला पुलिस अधीक्षक श्री सचिन शर्मा के द्वारा बाजना थाने की कमान श्री राजकपूर बघेल को सौपी गई है।
बता दें कि बाजना थाने में थाना प्रभारी के रूप में धन सिंह नलवाय पदस्थ थे.
जिसके बाद अब जिला पुलिस अधीक्षक के द्वारा बाजना थाने की कमान उप निरीक्षक श्री राजकपूर बघेल को सौपी गई है।
गौरतलब है कि श्री बघेल इसके पहले बम्होरी चौकी व गरौली चौकी में भी सेवायें प्रदान कर चुके हैं।