//विनोद कुमार जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बढ़ती हुई गर्मी के साथ बक्सवाहा में भीषण जल समस्या स्थानीय नगर वासियों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है.
हालात यह है कि कुछ स्थानीय नगर वासियों को कोरोना कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
हालांकि गंभीर समस्या के बारे में बिजावर अनुविभागीय अधिकारी श्री राहुल सिलाड़िया ने कहा है कि इस बार बाकई पिछले बार की अपेक्षा बक्सवाहा में जल समस्या गंभीर है इसके संबंध में CMO साहब से बात की गई थी तो उन्होंने कुछ बोर बैल का गहरीकरण तो करवाया है उससे कुछ 2-3 बोर-बैल तो शुरू हुए है तथा नगरीय क्षेत्र में यह कोशिश की जा रही है कि कोरोना को देखते हुए हर वार्ड में टेंकर से पानी का प्रदान हो जाये तो काफी हद तक समस्या से निजात पाई जा सकती है इस बारे में मैं CMO को निर्देशित करूँगा।
गौरतलब है कि बक्सवाहा में जल संकट की समस्या को आपके भरोसेमंद वेब पोर्टल बुंदेलखंड प्रजेंट न्यूज़ पर हाल ही में गंभीरता के साथ उठाया गया था।