//मोहित जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बढ़ते कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए जिले की समस्त राजस्व सीमा पर कोरोना कर्फ़्यू प्रभावी रूप से लागू किया गया है.
तो वही प्रशासन द्वारा लोगों से लगातार घरों में रहने की अपील भी की जा रही है.
जिस क्रम में आज बक्सवाहा में भी लोगों से प्रशासन द्वारा अपील करते हुए कहा गया कि घरों में रहें और नियमों का पालन आवश्य करें।
हालांकि दूसरी ओर प्रशासन की यह अपील सिर्फ औपचारिकता ही देखी जा रही क्योंकि बक्सवाहा में अक्सर काफी लोग अनावश्यक घूमते व नियमों का उल्लंघन करते हुए नजर आते हैं तो वही प्रशासन भी ऐसे लोगों पर कार्यवाही करने में नाकामयाब नजर आता है।