• सामने आए 50 नये मामले।
//विनोद कुमार जैन//
बक्सवाहा(छतरपुर)। बक्सवाहा में आज आई जांच रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मामलों में अब तक का सबसे बड़ा इजाफा हुआ है।
जिसके संबंध में BMO डॉ ललित उपाधयाय ने जानकारी देते हुए बताया कि आज आई जांच रिपोर्ट के अनुसार बक्सवाहा क्षेत्र से कुल 50 कोरोना पॉजिटिव मामलें सामने आये हैं।
इसके आलावा BMO श्री उपाध्याय ने लोगों से घरों में ही सुरक्षित रहने की तथा मास्क पहनने व सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील की है।
तथा उन्होंने कहा कि ऐसा अक्सर देखा जा रहा है कि लोग सेम्पलिंग नही करवा रहे हैं तो ऐसे में अगर कोरोना को हराना है तो सेम्पलिंग आवश्य करवाएं व 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोग कोविड-19 वेक्सीनेशन आवश्य करवायें।
हमारा उद्देश्य आप तक सही व सटीक जानकारी प्रदान करना है इसलिए बक्सवाहा क्षेत्र में कोविड-19 से जुड़ी समस्याओं व जानकारी के लिए विनोद जैन को नियुक्त किया गया है।