//सतीश रजक//
बम्होरी(छतरपुर)। छतरपुर जिला कलेक्टर श्री शीलेंद्र सिंह अचानक से बढ़ते कोरोना संक्रमण देखते हुए जिले की समस्त राजस्व सीमा में कोरोना कर्फ्यू प्रभावी रूप से लागू किया है।
जिस दौरान समस्त बाजार बंद करने का निर्णय भी लिया गया है तो वहीं बाजारों में आवश्यक वस्तुओं सब्जी, फल दूध इत्यादि की दुकानें के लिए सामाजिक दूरी के साथ खोले जाने का निर्णय लिया गया है।
लेकिन बक्सवाहा क्षेत्र के ग्राम बम्होरी में लोग कोरोना कर्फ़्यू के नियमों का उल्लंघन करते हुए नजर आ रहे हैं तो वही स्थानीय प्रशासन भी सख्ती बरतने में नाकामयाब नजर आ है।
गौरतलब है कि शासन प्रशासन द्वारा लोगों से बार बार घरों में रहने की अपील की जा रही है मगर बम्होरी में नियमों का उल्लंघन हो रहा है।