Translate

शुक्रवार, 28 मई 2021

बड़ामलहरा विकासखंड में 240 युवाओ का हुआ कोविड वैक्सीनेशन।

//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। कोरोना महामारी के ज्यो ज्यो पैर कमजोर पड़ रहे है त्यों त्यों प्रशासन  वैक्सीनेशन बढ़ाने की कोशिश में लगा हुआ है आज बड़ामलहरा अनुविभाग के दो वैक्सीनेशन केंद्र बड़ामलहरा ओर घुवारा में कुल 240 यूवाओ ने कोविड-19 वैक्सीनेशन करवाया है  कुछ दिनों पहले 18+ के यूवाओ को वैक्सीनेशन करवाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं स्लॉट बुकिंग करनी पड़ रही थी लेकिन प्रशासन के प्रयास से आज बड़ामलहरा ओर घुवारा मै बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के वैक्सीनेशन करवाया गया जिसमें बड़ामलहरा बालक हायर सेकंडरी स्कूल में कुल 140 यूवाओ को ओर घुवारा हायर सेकंडरी स्कूल मै 100 यूवाओ को कोरोना वैक्सीनेशन करवाया गया उक्त वैक्सीनेशन कार्य में बड़ामलहरा बी एम ओ डॉ हेमंत मरैया , राघवीन्द्र तिवारी , अरुण सुक्ला समेत स्वास्थ्य अमले की मुख्य भूमिका रही।