Translate

शनिवार, 29 मई 2021

बक्सवाहा के इमलीघाट पहुंचे संत दादा गुरु, जिस बीच प्राकृतिक धरोहर वृक्षों को बचाने की कही बात।

//आशीष चौरसिया//

बक्सवाहा(छतरपुर)। शनिवार को संत दादा गुरु बक्सवाहा क्षेत्र के इमली घाट पहुंचे जहां पर उन्होंने पहुंच कर प्राकृतिक सौंदर्य के बीच अनमोल समय व्यतीत किया।

वृक्ष प्राकृतिक धरोहर है इन्हें नही काटा जाना चाहिए क्योंकि यह धरोहर हमारा जीवन है, यह धरोहर हमारा अस्तित्व है और अगर हम इसे खो देंगे तो निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियां हमे माफ नहीं करेगी इसलिए इसे हमें बचाना होगा।

गौरतलब है की बक्सवाहा में डायमंड प्रोजेक्ट पूर्ण रूप से स्थापित होने के लिए क्षेत्र के जंगलों के लगभग 2.15 लाख पेड़ काटे जाने की तैयारी की जा रही है, जिसके बीच संत दादा गुरु ने यह ब्यान दिया है।