//सत्यम खरे//
बाजना(छतरपुर)। बक्सवाहा जनपद क्षेत्र के ग्राम बाजना में आज शनिवार को बिजावर अनुविभागीय अधिकारी श्री राहुल सिलड़िया ने ग्राम की गलियों में भ्रमण कर लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण प्रति जागरूक किया तथा लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की।
एवं इसके अलावा एसडीएम श्री सिलड़िया ने लोगों को वैक्सीनेशन करवाने के लिए भी प्रेरित किया।
इस दौरान थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी रही।
