Translate

सोमवार, 31 मई 2021

बड़ामलहरा। भ्रंतिया होने लगी दूर बढ़ चढ़कर हो रहा कोरोना टीकाकरण।

//अक्षय जैन//

बड़ामलहरा(छतरपुर)। कोरोना वैश्विक महामारी अब छतरपुर जिले में थमने की ओर है एवं अब छतरपुर जिले में कोरोना अपने पैर न पसारे इसलिए केंद्र व राज्य सरकार के आह्वान पर जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में बड़ामलहरा एस डी एम वी के आंनद बड़ामलहरा बी एम ओ हेमंत मरैया के निर्देशन में टीकाकरण के कार्य पर जोर दिया गया है विकाशखण्ड में ऑन स्पॉट टीकाकरण अभियान का परिणाम देखने को मिल रहा है 18 + के युवा बढ़चढ़कर टीकाकरण करवा रहे है आज दिन सोमवार को बड़ामलहरा विकाशखण्ड में कोरोना टीकाकरण 18+ के दो सेन्टर बनाये गए थे जिनमें शासकीय उच्चतर बालक शाला बड़ामलहरा एवं शासकीय उच्चतर बालक शाला घुवारा इन दो सेंटर में 18+ के  जिला प्रशासन के द्वारा जितने भी टीकाकरण डोज भेजे गए थे वो पूरे डोज लगाए गए है बड़ामलहरा टीकाकरण सेंटर से कुल 190 यूवाओ को एवं घुवारा टीकाकरण सेंटर से कुल 100  यूवाओ को कोरोना का टीका लगा है इससे साफ जाहिर होता है एक समय वो था कि विकाशखण्ड अंतर्गत बहुत से टीकाकरण सेंटर से डोज बापिस जिला प्रशासन के पास जाते है अब आमजनमानस में टीकाकरण के प्रति फैली हुई भ्रांतियां दूर होने लगी है एवं 18 + के युवा बढ़चढ़कर कर टीकाकरण करवा रहे है प्रशासन के द्वारा चलाये गए जागरूकता अभियान का असर अब बड़ामलहरा विकाशखण्ड में देखने को मिल रहा है