//अक्षय जैन//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। गर्मी का मौसम आते ही नगर के कुछ वार्डों में जल संकट गहराने लगता है ना तो वार्ड में कभी नगर परिषद द्वारा पानी के टैंकर भेजे जाते है और ना ही समस्या का समाधान हो रहा नगर का वार्ड नंबर 10 सबसे अधिक दुर्दशा का शिकार है आज वार्ड नंबर 10 के निवासियों ने मुख्य नगर परिषद अधिकारी के नाम नगर परिषद जाकर अपनी समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा और समस्या का समाधान करने की अपील की है ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वार्ड नंबर 10 में जब से नई पाइप लाइन बिछी हुई है तब से आज तक नियमित पानी नहीं आता और जब आता भी है तो बहुत ही धीमी गति से एवं कम समय के लिए आता है वार्डवासियों का कहना है कि वार्ड में एक हैंडपंप लगा हुआ है जो लंबे समय से क्षतिग्रस्त है हैंड पंप की पाइप लाइन खराब हो जाने के कारण बहुत प्रयास करने से पानी निकलता भी है तो उसमें भारी मात्रा में जंग मिली होती है जो पीने के लिए एवं दैनिक उपयोग के काम का नहीं होता वार्डवासियों ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि सबसे बड़ी समस्या यह है कि पूरे वार्ड में सूअर घूमते रहते हैं जिसके कारण घर के दरवाजे खोलते ही वह अंदर आ जाते हैं घर के बाहर बच्चों का निकलना भी मुश्किल हो गया है
वार्ड वासियों ने ज्ञापन देकर जल्दी से जल्दी समस्या का समाधान करने के लिए निवेदन किया है ज्ञापन देने के दौरान कमलेश मिश्रा, मनोज विश्वकर्मा, सनी चौहान, प्रकाश असाटी, बॉबी चौहान, सिद्धार्थ असाटी सूरज सोनी, छोटू विश्वकर्मा आशीष चतुर्वेदी आदि लोग उपस्थित रहे।