//राजीव शुक्ला//
खजुराहों(छतरपुर)। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आज भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया जी के नेतृत्व में खजुराहो, बमीठा, राज नगर एवं लवकुश नगर मंडल में गरीब असहाय एवं मजदूर वर्ग के लोगों को रसद सामग्री का वितरण किया गया ।
आज खजुराहो मंडल के पुरानी बस्ती ललगुआं रोड इत्यादि सहित कई वार्डों में पहुंचकर जिला महामंत्री अरविंद पटेरिया जी के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेता हरिनारायण अवस्थी ,भैया जी (अचनार), नीरज चतुर्वेदी,भाजपा के पूर्व अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद भारती, ब्रज गोपाल अवस्थी, श्री अर्जुन पांडे, संदीप अवस्थी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर घर पहुंच कर रसद सामग्री वितरित की तथा वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करते हुए मास्क वा सैनिटाइजर्स भी वितरित किए गए ।