Translate

रविवार, 30 मई 2021

खजुराहो में आयोजित आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय।

//राजीव शुक्ला//

खजुराहों(छतरपुर)। नगर परिषद खजुराहो के सभागार में आयोजित आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में उपस्थित खंड स्तरीय प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं पत्रकारों की उपस्थिति में लिए गए कुछ महत्वपूर्ण निर्णय, जिसमें बाजार को लेकर काफी माथा पच्ची देखी गई जिसमें उपस्थित जनों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए । 

      आज की खंड स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में प्रमुख तोर पर राजनगर विधायक  कुंवर विक्रम सिंह (नाती राजा)  एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री  श्री अरविंद पटेरिया जी की उपस्थिति में सभी ने एक  मत होकर यह विचार रखें कि दुकानदार को दुकान खोलने की अनुमति तभी प्रदान की जाए जब वह खुद वैक्सीनेशन करवा ले बगैर वैक्सीनेशन वाले दुकानदारों को दुकान खोलने की अनुमति प्रदान ना की जाए , साथ ही सोशल डिस्टेंस एवं मास्क की  अनिवार्यता दुकानदार एवं ग्राहक के साथ लागू हो,  वही सब्जी विक्रेता घर-घर जाकर सब्जियां बेच सकते हैं लेकिन किसी एक जगह हॉट- बाजार के तौर पर उपस्थित होकर सब्जी विक्रय करना प्रतिबंधित रहेगी ।     

          वही नगर में जगह-जगह अंडे वा मांस  को लेकर भी  यह तय किया गया कि किसी एक चिन्हित स्थान पर बैठाया जाए जिससे कि लोगों को समस्याएं ना हो ।   

                      बैठक में वैक्सीनेशन के कार्य में प्रगति लाने तथा लोगों में जागरूकता पैदा करने सहित कई मुद्दों पर भी बातचीत हुई खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही समस्याओं को लेकर भी अधिकारियों ने अपनी बात रखी, बैठक में नायब तहसीलदार विजय कांत त्रिपाठी के द्वारा शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों एवं गाइड लाइन का वाचन करके सुनाया गया ।   

                            आज की महत्वपूर्ण बैठक में राज नगर एसडीएम बी.वी गंगेले, तहसीलदार विजय कुमार सैन, जनपद ceo प्रीतपाल बागरी, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर पंकज रस्तोगी, डॉक्टर एस. के गुप्ता , खजुराहो नगर परिषद सीएमओ श्री बसंत चतुर्वेदी, राजनगर नगर परिषद सीएमओ श्री जगदीश मिश्रा, वी.ओ त्रिपाठी जी , बीआरसी राजनगर श्री के.के अग्निहोत्री, महिला बाल विकास से रजनी शुक्ला सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि तथा जनप्रतिनिधियों में श्री गणेश पाठक, पुष्पेंद्र अवस्थी (मंडल अध्यक्ष बमीठा), राम जी उपाध्याय, भैया जी अचनार विशेष तौर पर उपस्थित रहे ।